मणिपुर में मतदान के दिन हिंसा, EVM तोड़ी गई और फायरिंग हुई, विडियो देखें

मणिपुर के लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के मतदान के दौरान एक मतदान केंद्र पर हुई फायरिंग में तीन लोगों को घायल हो गए। यह घटना बिष्णुपुर जिले के थमनपोकपी केंद्र पर हुई।

आज, राज्य की दो सीटों, इनर मणिपुर और आउटर मणिपुर, में वोटिंग हो रही है। आउटर मणिपुर में हिंसा प्रभावित इलाकों में कुछ बूथों पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को भी वोटिंग होगी।

सुबह 9 बजे तक मणिपुर में मतदान की दर 12.6% से अधिक थी। जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर की दो लोकसभा सीटों के लिए शुक्रवार सुबह 9 बजे तक 15.44 लाख से अधिक मतदाताओं में से लगभग 12.6% ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के पहले दो घंटों में इनर मणिपुर सीट पर 13. 82% मतदान दर्ज किया गया, जबकि आउटर मणिपुर में 11. 57% मतदान हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!