Tuesday, March 3, 2026
Homeमंड्रेलामंड्रेला के भार्गव मोहल्ला में बरसों पुरानी गंदे पानी की समस्या होगी...

मंड्रेला के भार्गव मोहल्ला में बरसों पुरानी गंदे पानी की समस्या होगी खत्म, 46 लाख से बनेगा 25 सौ फीट लंबा नाला

मंड्रेला: कस्बे के वार्ड 19 और 20 में लंबे समय से जमे गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान मिल गया है। पालिकाध्यक्ष कुलदीप सिंह शेखावत की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेश दहिया ने नाले निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया।

भार्गव मोहल्ला स्थित जलदाय विभाग कार्यालय के पास कई सालों से गंदा पानी भरा रहता था। बरसात के दिनों में हालात और बिगड़ जाते थे, जिससे दुर्गंध, मच्छरों का प्रकोप और बीमारियों का खतरा हमेशा बना रहता था। वार्डवासियों ने कई बार आंदोलन भी किए और लगातार प्रयासों के बाद करीब 46 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति मिली, जिससे नाले का मार्ग प्रशस्त हुआ।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि राजेश दहिया का वार्डवासियों ने साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलदीप सिंह शेखावत ने की। इस मौके पर विनोद सिंह निर्वाण, अरविंद सैनी, अधिशासी अधिकारी सन्नी भांबू, थानाधिकारी जितेंद्र कुमार, जेपी भांबू, डॉ. स्योमवीर स्योरण, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, महेंद्र जोशी, पवन जांगिड़, भूपेंद्र सिंह और सुरेश पुनिया मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए राजेश दहिया ने कहा कि कस्बे में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होंने आगामी बजट में मंड्रेला कस्बे के लिए सीवरेज लाइन स्वीकृत कराने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर विनोद सिंह निर्वाण ने वर्षों पुरानी समस्या के समाधान के लिए प्रशासन व दहिया का आभार व्यक्त किया।

पालिकाध्यक्ष कुलदीप सिंह शेखावत ने कहा कि कस्बे में सफाई व्यवस्था और गंदे पानी की निकासी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी ताकि क्षेत्रवासियों को भविष्य में इस तरह की समस्याओं से जूझना न पड़े।

गंदे पानी की निकासी के लिए भूमि उपलब्ध कराने वाले विनोद कुमार सोनी का भी सम्मान किया गया। भाजपा नेता राजेश दहिया और पालिकाध्यक्ष शेखावत ने साफा और माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

जानकारी के अनुसार लगभग 2500 फीट लंबाई में पाइप लाइन आधारित नाला बनाया जाएगा, जिस पर करीब 46 लाख रुपए की लागत आएगी। नाले के निर्माण से वार्डवासियों को वर्षों पुरानी समस्या से मुक्ति मिलेगी और स्वच्छ वातावरण का मार्ग प्रशस्त होगा।

इस मौके पर सुरेश भार्गव, महेंद्र भार्गव, रामाकांत पुरोहित, बनारसीलाल गौड़, अखिल भार्गव, सोनू भार्गव, खादिम सोलंकी, सुशील जोशी, मुकेश कुमार, हिमायत अली, राजू भार्गव, मायाराम, मोती, मोहिदीन खान, विकास मेघवाल और संजय अगवान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!