भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा): मंगलवार शाम को राजस्थान के खैरथल ज़िले में स्थित भिवाड़ी के खुशखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वर्तिका केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में हुए दर्दनाक हादसे में 4 कर्मचारियों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। हादसे में लापता हुए तीन कर्मचारियों के शव 24 घंटे बाद बुधवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान मिले।
धमाके से दहल उठा पूरा इलाका
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक तेज धमाके के साथ आग लग गई। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा इलाका दहल उठा। आग इतनी तेजी से फैली कि कर्मचारियों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।
कर्मचारियों ने भागने की कोशिश की
कई कर्मचारियों ने आग से बचने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन वे झुलस गए। घायल कर्मचारियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
तीन कर्मचारियों की तलाश
धमाके के बाद तीन कर्मचारियों का कोई पता नहीं चल पाया था। उनकी तलाश के लिए मंगलवार रात 12 बजे तक नाइट विजन लाइट्स और अन्य इक्विपमेंट के साथ फैक्ट्री में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह 8 बजे फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
मलबे से मिले शव
ग्राउंड फ्लोर पर मलबे को हटाने के दौरान दो शव मिले। इनकी पहचान यूपी निवासी विकास (24) पुत्र अभयराज और अमेठी (यूपी) निवासी विशाल (22) पुत्र राजकुमार सिंह के तौर पर हुई। इसके बाद फैक्ट्री के फर्स्ट फ्लोर पर सर्चिग की गई। यहां जम्मू-कश्मीर निवासी राजकुमार (34) पुत्र बंशी लाल का शव मिला।
इनकी हुई मौत
इस हादसे में मिर्जापुर (यूपी) निवासी अजय (24) पुत्र जटा शंकर की भी मौत हो गई थी। उन्हें पीछे वाले दरवाजे से निकालकर प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।
12 कर्मचारी घायल
इस हादसे में 12 अन्य कर्मचारी भी घायल हुए थे। इनमें से 8 को खुशखेड़ा के प्राइवेट हॉस्पिटल BSS में भर्ती कराया गया था। इनमें सज्जन (40) पुत्र मानसिंह, नवीन कुमार (38) पुत्र हरि सिंह, शैलेश कुमार (30) पुत्र शेर सिंह, अवनेश कुमार (21) पुत्र नेम सिंह, रंजीत (23) पुत्र राकेश, शमशेर सिंह (36) पुत्र जयपाल पटेल, देव कुमार (28) पुत्र राम शंकर और दुर्गा पांडे (29) पुत्र शंभू नाथ पांडे शामिल हैं। सभी को अब छुट्टी दे दी गई है। अन्य 4 कर्मचारियों को भिवाड़ी के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पा रही है।
फैक्ट्री मालिक अस्पताल में
फैक्ट्री मालिक कमल नयन त्रिपाठी को हादसे की सूचना दी गई थी। वह मौके पर नहीं पहुंच पाए हैं। उनकी तबीयत खराब