भारत की दहाड़ से कांपा पाकिस्तान, अमेरिकी पायलट ने कर दी सरेआम बेइज्जती!

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत कर पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। यह हमला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में किया गया, जिसमें कई सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे। भारतीय सेना की इस निर्णायक कार्रवाई के बाद गुरुवार को पाकिस्तान की ओर से 15 स्थानों पर किए गए हमलों की कोशिशों को भी सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया।

ऑपरेशन सिंदूर: आतंकी ठिकानों पर सीधा प्रहार

भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों (PoK) सहित लाहौर और बहावलपुर के आसपास स्थित आतंकी प्रशिक्षण शिविरों और लॉजिस्टिक सप्लाई केंद्रों को निशाना बनाया। रडार सिस्टम, लॉन्च पैड्स और संचार केंद्रों को भी इस ऑपरेशन में नष्ट किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि, “यह अभियान पूर्ण रूप से आतंकवाद के खिलाफ था, न कि किसी देश के खिलाफ।”

पाकिस्तान के हमलों की नाकामी: भारत की वायु सुरक्षा प्रणाली की सफलता

गुरुवार को पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई के तहत भारत पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिनमें कम से कम आठ मिसाइलें भारतीय वायु सुरक्षा प्रणाली द्वारा सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दी गईं। भारत ने जवाबी कार्रवाई में लाहौर सहित पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर हमला कर वायु रक्षा रडार और मिसाइल सिस्टम को नष्ट कर दिया।

एक सरकारी अधिकारी ने बताया, “हमने जवाब उसी तीव्रता और स्तर पर दिया है, जैसे पाकिस्तान ने हमला किया था।”

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया: पूर्व अमेरिकी वायुसेना पायलट डेल स्टार्क्स की भारत की प्रशंसा

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की सैन्य रणनीति की सराहना हो रही है। अमेरिकी वायु सेना के सेवानिवृत्त पायलट डेल स्टार्क्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर भारत के पक्ष में समर्थन जताते हुए लिखा:

“मैंने अपने करियर में भारतीय और पाकिस्तानी दोनों पायलटों के साथ उड़ान भरी है। अगर मुझे चुनना हो, तो मेरा पैसा भारतीयों पर है। भारतीय सेना कहीं बेहतर है।”

सोशल मीडिया पर समर्थन की लहर

स्टार्क्स के बयान पर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा:

“भारतीय पायलट बहुत पेशेवर होते हैं। वे बिना किसी धार्मिक उन्माद या अति उत्साह के अपना काम करते हैं। भारत का विविध भूगोल उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण देता है।”

Advertisement's
Advertisement’s

एक अन्य ने कहा:

“भारतीय सेना में 1 अरब से ज्यादा लोगों का समर्थन है। वे पेशेवर, अनुशासित और धैर्यवान हैं। भारत इतनी जोर से दहाड़ेगा कि उसकी आवाज़ से पाकिस्तान में भूकंप आ जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!