Sunday, July 27, 2025
Homeदेशभारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की अटकलें तेज,...

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की अटकलें तेज, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों के बीच संबंधों में खटास की अटकलें तब से शुरू हुईं जब दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। इसके अलावा, चहल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से धनश्री के साथ साझा की गई कई तस्वीरें भी हटा दी हैं।

रहस्यमयी पोस्ट ने बढ़ाई चर्चा

तलाक की अफवाहों के बीच युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमयी स्टोरी साझा की। इस स्टोरी में उन्होंने लिखा, “कड़ी मेहनत लोगों के चरित्र को उजागर करती है। आप अपना सफर जानते हैं, आप अपना दर्द जानते हैं, आप जानते हैं कि यहां तक पहुंचने के लिए आपने क्या किया है। दुनिया जानती है कि आप खड़े हैं और आपने अपने माता-पिता को गौरवान्वित किया है। हमेशा एक गर्वित बेटे की तरह खड़े रहें।” उनकी इस पोस्ट को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह उनके निजी जीवन के संघर्षों से जुड़ी हो सकती है।

तलाक की पुष्टि पर अटकलें

मीडिया रिपोर्ट्स में टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से दावा किया गया है कि चहल और धनश्री का तलाक अब सिर्फ औपचारिकता रह गया है। एक करीबी सूत्र ने कहा, “तलाक अपरिहार्य है और यह केवल समय की बात है कि कब यह आधिकारिक होगा। दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का निर्णय ले लिया है।” हालांकि, तलाक के पीछे की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है, लेकिन यह स्पष्ट है कि दोनों ने जीवन में आगे बढ़ने का फैसला किया है।

https://twitter.com/LogicLitLatte/status/1875593421639102706

शादी और प्यार की कहानी

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। कोविड-19 महामारी के दौरान चहल ने डांस सीखने के लिए धनश्री से संपर्क किया था। डांस क्लासेज के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई जो जल्द ही प्यार में बदल गई। कुछ ही महीनों में दोनों ने विवाह का निर्णय लिया और सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा कर फैंस को खुश कर दिया

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!