भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित: झुंझुनू के 2 दिग्गज कार्यकारिणी में शामिल, मुकेश दाधीच को बनाया गया उपाध्यक्ष, डॉ दशरथ सिंह शेखावत प्रवक्ता नियुक्त

पिलानी, 27 नवम्बर: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा गुरुवार को कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ द्वारा जारी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची में जिले के 2 दिग्गज नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी में मुकेश दाधीच को उपाध्यक्ष और डॉ दशरथ सिंह शेखावत को प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।

यह भी एक संयोग है कि प्रदेश कार्यकारिणी में नव मनोनीत दोनों ही नेता जिले के बगड़ कस्बे के मूल निवासी हैं तथा संगठन में पिछले कई दशक से सक्रिय हैं। डॉ दशरथ सिंह शेखावत बीकानेर शहर भाजपा के प्रभारी भी हैं और उन्हें बीकानेर कोटे से ही प्रदेश कार्यकारिणी में प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।

प्रदेश कार्यकारिणी में मुकेश दाधीच को उपाध्यक्ष और डॉ. दशरथ सिंह शेखावत को प्रवक्ता बनाए जाने पर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पिलानी भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के दोनों पदाधिकारियों का उनके गृह जिले में आगमन पर पिलानी में संगठन की ओर से स्वागत व सम्मान किया जाएगा।

नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता को पिलानी नगर मण्डल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत, नगर निकाय जिला संयोजक मुरली मनोहर शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज मानसिंह श्योराण, नरेन्द्र सिंह राठौड़, ओमप्रकाश सैनी, राजेश राठौड़, गोविंद सारवान, निशांत पापटान, सुरेन्द्र कौशिक, मनोज डाबड़ीवाल, सुरेंद्र शेखावत, विक्रम मोकावत, प्रदीप योगी, संदीप शेखावत, लीलाधर बिश्नोलिया, अनिल डाडा, सिद्धार्थ शर्मा, अनिल शर्मा, मुन्ना राजोरिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!