भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने बताया बजट को लोक कल्याणकारी

चिड़ावा: भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने आज पेश हुए बजट को लोक कल्याणकारी बताया। दहिया ने कहा कि यह बजट आज तक के राजस्थान के इतिहास में सबसे बढ़िया बजट पारित हुआ है। प्रत्येक पहलू पर गहन विचार मंथन कर बजट में कोई ऐसा क्षेत्र नहीं छोड़ा गया है जिसकी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चिंता ना कि हो।

दहिया ने कहा मुख्यमंत्री ने शिक्षा, चिकित्सा, किसान, युवा, प्रशासनिक, पानी, बिजली सभी क्षेत्र के लिए आम आदमी के हितार्थ बजट पारित किया है।

दहिया ने पिलानी विधानसभा के लिए एजीएम कोर्ट व उप जिला अस्पताल के लिए भवन तथा प्रत्येक घर यमुना नहर का पानी के लिए बजट देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!