Sunday, June 22, 2025
Homeचिड़ावाभाजपा चिड़ावा मण्डल कार्यसमिति की बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

भाजपा चिड़ावा मण्डल कार्यसमिति की बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

चिड़ावा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए चिड़ावा के श्री कृष्णा पुस्तकालय विवेकानंद चौक (गांधी चौक) में चिड़ावा शहर मण्डल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया, भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र सोनी, मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, रविकांत शर्मा, मण्डल महामंत्री मुकेश खण्डेलवाल, मदन डारा, एड. विजय महरानियां, रघुविर शर्मा, डॉ. बी.एल. वर्मा, डॉ. शम्भू पंवार, रविकांत शर्मा, देवेन्द्र सैनी, राजेंद्र पाल कोच, महेश शर्मा, पीयूष बाहुक, सुरेंद्र सिहाग, गंगाधर सैनी, नरेन्द्र गिरधर, मुकेश जलिन्द्रा, अमरसिंह कोकचा, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अशोक शर्मा, सुर्य प्रकाश, उमेद टेलर, संतोष सैनी, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष उमा शर्मा, हरिश सोलंकी, नवनीत शर्मा, विकास खण्डेलवाल, रजनीकांत मिश्रा, राजु मराठा, संजय शुक्ला, हरिसिंह पंवार, सुरेंद्र जांगिड़ समेत अन्य शहर मण्डल कार्यसमिति के पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक तथा सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष, प्रमुख, नगरपालिका के पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई और सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। राजेश दहिया ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती पर जोर दिया और आगामी चुनावों की तैयारियों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। सुरेन्द्र सोनी ने संगठनात्मक कार्यों की दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी दी और भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान संगठन के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और आगामी योजनाओं पर रणनीति बनाई गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!