इस्लामाबाद, पाकिस्तान: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत बुधवार को प्रकृति के कोप का शिकार बने। मात्र 35 मिनट की तेज आंधी, बारिश और टेनिस बॉल के आकार के ओलों ने पूरे इलाके में तबाही का मंजर खड़ा कर दिया। जहां एक ओर इस बारिश ने झुलसा देने वाली गर्मी से कुछ राहत दी, वहीं दूसरी ओर इसने लोगों की गाड़ियों, मकानों, सोलर पैनलों और खेतों को बर्बाद कर दिया।
तबाही का मंजर: चकनाचूर शीशे, उखड़े पेड़, बर्बाद सोलर पैनल
बुधवार दोपहर अचानक तेज हवाओं के साथ इस्लामाबाद में आंधी और बारिश शुरू हुई। 35 मिनट तक आसमान से ओले बरसे, जो किसी गोली की तरह ज़मीन से टकराते रहे। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि ओलों का आकार टेनिस बॉल जितना था, जिससे घरों और वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा।

कारों के शीशे टूट गए, घरों की खिड़कियां चकनाचूर हो गईं और सोलर पैनल पूरी तरह बर्बाद हो गए। इस्लामाबाद के तारनोल इलाका सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां पेड़ों के गिरने से रास्ते बंद हो गए। अचानक हुई बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव हो गया और कई मकानों में पानी घुस गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तबाही की तस्वीरें और वीडियो
बारिश थमने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तबाही की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें सड़कों पर टूटे हुए पेड़, पानी में डूबी हुई कारें, और चकनाचूर मकानों की झलक साफ दिखी। एक वीडियो में देखा गया कि एक व्यक्ति की गाड़ी पर इतने बड़े ओले गिरे कि उसकी पूरी छत धंस गई।
INSANE hailstorm In Islamabad in April. Coming down like pellets from the sky.
— SenatorSherryRehman (@sherryrehman) April 16, 2025
This is extreme weather volatility driven by #climatechange, where anomalies proliferate. Not a random natural event. And related entirely to human actions like emissions, which are growing because of… pic.twitter.com/PLj4PJIKbv
प्रशासन सतर्क, राहत कार्य जारी
इस्लामाबाद के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि,
“हमारी टीमें सड़कों पर हैं, जल निकासी का कार्य जारी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से यातायात बहाल किया जा रहा है।”
कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है और मरम्मत कार्य में समय लग सकता है।

खैबर पख्तूनख्वा में भी बाढ़ और तबाही
खैबर पख्तूनख्वा के लंडीकोटल, मरदान और अन्य जिलों में भी इस अचानक आई बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) ने जानकारी दी कि बाढ़ से निपटने के लिए सभी ज़रूरी इंतज़ाम किए जा रहे हैं। फसलों को हुए नुकसान के संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन किसानों में गहरी चिंता है।
शेरी रहमान ने जलवायु परिवर्तन को ठहराया ज़िम्मेदार
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सीनेटर और पूर्व जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने इस प्राकृतिक आपदा को जलवायु परिवर्तन की चेतावनी बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा—
“ओले गोली की तरह बरस रहे थे। यह मौसम की उग्रता है, जो जलवायु परिवर्तन का स्पष्ट संकेत है। यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि इंसानी गतिविधियों जैसे गंदी ऊर्जा और उत्सर्जन का परिणाम है।”
اسلام آباد میں قیامت صغری کے مناظر، شدید اور موٹی ژالہ باری سے ہر طرف تباہی کے مناظر #insane #hailstorm #thunderstorm #islamabad #Pakistan #weather pic.twitter.com/IpoASQFNaz
— عاتکہ جمیعتی🥀🇵🇰 (@dewani_jui) April 16, 2025
मौसम विभाग की चेतावनी: खतरा अभी बाकी है
पाकिस्तान मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 17 से 20 अप्रैल के बीच इस्लामाबाद, रावलपिंडी, खैबर पख्तूनख्वा और अन्य उत्तरी क्षेत्रों में और अधिक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। विभाग ने यह भी बताया कि बलूचिस्तान, मरी और अन्य पहाड़ी इलाकों में जंगलों में आग लगने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, मई-जून में अरब सागर में चक्रवात बनने की भी आशंका जताई जा रही है।