भजनलाल सरकार का 1 महीना पूरा, जानिए मोदी गारंटी पूरी करने के लिए क्या किया?

राजस्थान के मुख्ययमंत्री भजनलाल शर्मा को पद संभाले हुए एक महीना पूरा हो गया है। उन्होंने 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। भाजपा ने चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में 10 गारंटी दी थी। इन्हें पीएम मोदी की गारंटी कहा गया था। उज्ज्वला योजना में 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने वाली गारंटी पहले से लागू थी इसे कंटीन्यू कर दिया गया है। गहलोत सरकार के कई फैसले पलटे और नौकारशाही में बड़ा फेरबदल किया है। सीएम भजनलाल एक्शन मोड़ पर कम ही अवसरों पर नजर आए है। इस दौरान अपराधियों पर बुलडोजर भी चला है। पेपर लीक के लिए एसआईटी का गठन कर दिया था। बता दें 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की मौजूदगी में भजनलाल शर्मा ने सीएम पद की शपथ ली थी। इसके बाद उन्होंने इस एक महीने में कई फैसले लिए, जिसने जनता को डबल इंजन की सरकार का एहसास भी कराया।इस बीच उनके कुछ फैसलों में हुई देरी ने विपक्ष को बोलने का मौका भी दिया।

बहुमत के बाद भी देरी से चुना सीएम

उल्लेखनीय है कि 3 दिसंबर को राजस्थान की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार कर भाजपा को बड़ा बहुमत देकर सत्ता की चाबी सौंपी। बहुमत मिलने के बाद भी मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने में एक सप्ताह से भी अधिक का समय लगा। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने 20 साल से चले आ राजनीतिक युग को समाप्त कर अंतिम पंक्ति में बैठे भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया। बहुमत मिलने के दो सप्ताह बाद 15 दिसंबर को उन्होंने शपथ ग्रहण की। सरकार बनने के साथ ही मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पार्टी चुनावी मेनिफेस्टो को सरकारी दस्तावेज बनाया और उस पर काम शुरू कर प्रदेश की आम आवाम के बीच सत्ता परिवर्तन का एक संदेश दिया। पेपर लीक, भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा की दिशा में कड़े कदम उठाए गए, तो उज्ज्वला योजना में 450 रुपए में गैस सिलेंडर देकर जनहित में यह बड़ा फैसला लिया गया।

मोदी की 10 गारंटियों को पूरा करने पर फोकस

विपक्ष भले ही सरकार पर सवाल उठा रहा हो, लेकिन भाजपा इस एक महीने को बेमिसाल करार दे रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि सरकार बनते ही घोषणा पत्र के वादों को पूरा करने की शुरुआत भी हो गई। सरकार ने 1 जनवरी से प्रदेश के 70 लाख परिवारों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर की सौगात दी है। पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना ERCP को लेकर भी बीजेपी सरकार ने प्राथमिकता में इस पर युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया है।य़ भय मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और विकसित राजस्थान का संकल्प लेकर सत्ता में आई बीजेपी सरकार ने कई बड़े फैसले लेकर पीएम मोदी की गारंटी पर मुहर लगानी शुरू कर दिया है। पार्टी का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले 40 फीसदी घोषणा पत्र को पूरा कर देंगे।

समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गये बटन पर क्लिक करे:- व्हाट्सअप चैनल

Live Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!