ब्रेकिंग न्यूज़ | इलेक्शन अपडेट | जयपुर | BJP का राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले लगातार बढ़ता कुनबा;

विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण से नाराज कांग्रेस के कई नेता आज भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा मुख्यालय पर मीडिया की मौजूदगी में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस के नाराज नेताओं को बीजेपी में शामिल किया। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ सहित बीजेपी के अन्य नेता भी इस अवसर पर मौजूद थे।

तारानगर के पूर्व विधायक चंद्रशेखर बैद, राजगढ़ के नंदलाल पूनिया, जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, पूर्व आईपीएस केशर सिंह ने आज कांग्रेस को अलविदा कह कर बीजेपी का दामन थाम लिया।

आज ये चेहरे हुए भाजपा में शामिल

  • चंद्रशेखर बैद, पूर्व विधायक
  • नंदलाल पूनिया, राजगढ़ से पूर्व विधायक
  • ज्योति खंडेलवाल , पूर्व महापौर जयपुर
  • डॉ हरिसिंह सारण, झुंझुनूं
  • सांवरलाल महरिया, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण, उपाध्यक्ष
  • केसर सिंह शेखावत , पूर्व IPS अधिकारी
  • भीमसिंह पिका, पूर्व IPS अधिकारी
  • जयपाल सिंह, आम आदमी पार्टी से
  • युवा नेता रविंद्र सिंह भाटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!