Saturday, June 21, 2025
Homeबुहानाबुहाना में 5 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने...

बुहाना में 5 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पकड़ा

बुहाना, 2 मई 2025: पुलिस ने 5 वर्ष 6 माह की नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पीड़िता की मां ने 30 अप्रैल 2025 को बुहाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि रवि कुमार उर्फ कालिया नामक व्यक्ति उनकी बच्ची को खिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां दुष्कर्म किया।

Advertisement's
Advertisement’s

पुलिस ने तत्परता से की जांच, आरोपी को पकड़ा

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बुहाना थाना प्रभारी उमराव जाट ने तुरंत जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ और एसएचओ बुहाना को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए और आरोपी की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई। जांच के दौरान गवाहों के बयान दर्ज किए गए और पीड़िता का मेडिकल बोर्ड से मेडिकल परीक्षण कराया गया। घटनास्थल का भी निरीक्षण किया गया। थानाधिकारी बुहाना और उनकी टीम ने तेजी से जांच करते हुए नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ और गहन अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

गिरफ्तार आरोपी का नाम रवि कुमार उर्फ कालिया पुत्र कैलाशचन्द अहीर है, जिसकी उम्र 35 वर्ष है और वह घसेडा गांव, पुलिस थाना बुहाना, जिला झुंझुनूं का निवासी है।

Advertisement's
Advertisement’s

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में बुहाना पुलिस थाने के थानाधिकारी उमराव जाट, एएसआई रामेश्वरलाल, हेड कांस्टेबल अजय कुमार (नंबर 83) और कांस्टेबल केशव (नंबर 373) व धर्मवीर (नंबर 440) शामिल थे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!