Tuesday, March 31, 2026
Homeबुहानाबुहाना में घात लगाए बैठे बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला,...

बुहाना में घात लगाए बैठे बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में जयपुर रैफर

बुहाना: शनिवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहां बदमाशों ने घात लगाकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित अनिल सिंह पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित के भाई जयसिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 5 सितंबर की रात अनिल सिंह अपने परिचित रामकिशन के घर से लौट रहा था। जैसे ही वह ललित सिंह के घर के सामने पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने बेरहमी से पिटाई की, जिसके चलते अनिल बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा।

घायल अनिल को तुरंत बुहाना के राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे झुंझुनूं रैफर किया गया। रविवार दोपहर हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया। परिजन फिलहाल उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर ले गए हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!