बीकेबीआईटी में नए सत्र का आगाज, छात्रों को मिली सफलता की प्रेरणा

पिलानी, 9 सितंबर 2024: बीकेबीरला इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (बीकेबीआईटी) में बीटेक के नए सत्र का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। सोमवार को आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम में कॉलेज के निदेशक डॉ. एस.एम. प्रसन्न कुमार ने नए छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि डिग्री प्राप्त करना ही सफलता का मापदंड नहीं है बल्कि पाठ्यचर्या से इतर गतिविधियां भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी ब्रांचों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को अनुशासन और नियमितता का पालन करने की सलाह दी।

बीकेबीआईटी में नए सत्र का आगाज, छात्रों को मिली सफलता की प्रेरणा

संस्था के जीएम कमर्शियल केके पारीक ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि बीकेबीआईटी में अध्ययन करना एक गौरव की बात है। उन्होंने छात्रों को एक दिनचर्या बनाने और उसका पालन करने की सलाह दी। संस्थान के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने छात्रों को एकेडमिक्स, स्पोर्ट्स, फिटनेस, हॉस्टल, स्टूडेंट चैप्टर्स, विभिन्न क्लबों, एनसीसी, लाइब्रेरी और इंटरनेशनल कोलाबोरेशन जैसी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को ई-लीडरशिप गुण विकसित करने और स्टूडेंट चैप्टर से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

एप्लाइड साइंस एंड हुमिनिटीज़ विभागाध्यक्ष डॉ. वाई.के. गुप्ता ने छात्रों को शैक्षणिक गतिविधियों, सिलेबस, शैक्षणिक परीक्षा प्रणाली और मार्किंग स्कीम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्रों को समय का सदुपयोग करने और शिष्टाचार का महत्व समझने के लिए प्रेरित किया। डॉ. कृष्णा मील ने इंजीनियरिंग शिक्षा में बुनियादी विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. दीशा मील ने रसायन विज्ञान के महत्व पर जोर दिया। डॉ. मनुस्मृति शर्मा ने छात्रों को प्रभावी संचार का महत्व बताया और डॉ. अनुपमा शर्मा ने प्रौद्योगिकी के आधुनिक और उभरते क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी।

बीकेबीआईटी में नए सत्र का आगाज, छात्रों को मिली सफलता की प्रेरणा

कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनुस्मृति शर्मा ने किया। इस अवसर पर बीकेबीआईटी की सभी ब्रांचों के विभागाध्यक्ष, कॉलेज का स्टाफ और नए सत्र के छात्र उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!