बीकेबीआईईट की चेयरपर्सन उद्योगपति मंजू श्री खेतान का निधन, बिरला एजुकेशन ट्रस्ट व बिट्स की ट्रस्टी भी थीं

पिलानी: बीकेबीआईईट पिलानी की चेयरपर्सन उद्योगपति मंजू श्री खेतान का आज कोलकाता में निधन हो गया। वे 65 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थी। आज कोलकाता के सीएमआरआई हॉस्पिटल में उन्होंने अन्तिम सांस ली।

केसोराम इण्डस्ट्रीज की चेयरपर्सन मंजू श्री खेतान प्रसिद्ध उद्योगपति बीके बिड़ला की सुपुत्री और पद्मभूषण कुमारमंगलम बिड़ला की बुआ थी। पिलानी के बिरला शिक्षण संस्थान और बिट्स की भी वे ट्रस्टी थी।

बिरला समूह के अधिकारीयों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और कहा कि वे अपने पीछे असाधारण नेतृत्व और परोपकार की विरासत छोड़ गई हैं। बिरला ग्रुप के समस्त संस्थानों से उनकी अनेक स्मृतियां जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!