Wednesday, July 23, 2025
Homeदेशबिहार: सेना का विमान बोधगया के खेत में उतरा, ग्रामीणों ने कंधे...

बिहार: सेना का विमान बोधगया के खेत में उतरा, ग्रामीणों ने कंधे पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया, विडियो हुआ वायरल

गया, बिहार: मंगलवार सुबह, बिहार के गया जिले के बगदाहा गांव के कंचनपुर में सेना का एक माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट आपातकालीन लैंडिंग करने को मजबूर हुआ। तकनीकी खराबी के कारण विमान का इंजन फेल हो गया था, जिसके बाद पायलटों ने सुरक्षित लैंडिंग करने का फैसला लिया। हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित हैं।

यह घटना सुबह करीब 9 बजे की है। जब विमान में तकनीकी खराबी आई, तो पायलटों ने इसे कंचनपुर के एक खेत में उतारा। आसपास के ग्रामीणों ने विमान को खेत में उतरते हुए देखा और घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने देखा कि दोनों पायलट सुरक्षित हैं। ग्रामीणों ने विमान को कंधे पर उठाकर करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित मुख्य सड़क तक पहुंचाया।

सेना के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान में तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। उन्होंने ग्रामीणों की त्वरित सहायता और सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!