समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

बिहार बंद के दौरान पप्पू यादव पर FIR, 15 प्रदर्शनकारी हिरासत में

बिहार: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) में कथित गड़बड़ी के खिलाफ रविवार को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बंद का आह्वान किया। इस दौरान बंद के समर्थकों ने अपनी आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और मारपीट की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिसके बाद सांसद और उनके समर्थकों पर कोतवाली और गांधी मैदान थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रदर्शन का केंद्र बन रहा डाकबंगला चौराहा

बीपीएससी की 70वीं पीटी को रद कराने और अन्य मांगों को लेकर बंद समर्थक सुबह 10 बजे से अशोक राजपथ पर साइंस कॉलेज के सामने जुटने लगे थे। छात्र युवा मोर्चा संघ के सदस्यों ने इस प्रदर्शन की अगुवाई की। प्रदर्शनकारी धीरे-धीरे कारगिल चौक होते हुए डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़े। इस दौरान उन्होंने दुकानों को बंद करवा दिया और मेट्रो निर्माण में लगी एक हाईवा में तोड़फोड़ की।

पप्पू यादव का राज्य सरकार पर निशाना

डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शनकारी धरना पर बैठ गए। सांसद पप्पू यादव भी वहां अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने रामनामी ओढ़ रखा था और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को बीपीएससी की परीक्षा को फिर से आयोजित करना ही होगा।

बिहार बंद के दौरान पप्पू यादव पर FIR, 15 प्रदर्शनकारी हिरासत में

पुलिस कार्रवाई और हिरासत

इस विरोध प्रदर्शन के कारण डाकबंगला चौराहे पर यातायात प्रभावित हुआ। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 15 बंद समर्थकों को हिरासत में लिया। इन समर्थकों को हिरासत में लेने के बाद यातायात सामान्य हुआ।

CCTV से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है

जिला प्रशासन ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की घोषणा की है। प्रशासन का कहना है कि करीब 150 प्रदर्शनकारियों ने यातायात में बाधा डाली और तोड़फोड़ की। पुलिस ने 15 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है और वीडियो तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शेष उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

बिहार बंद के दौरान पप्पू यादव पर FIR, 15 प्रदर्शनकारी हिरासत में

आरोपियों की गिरफ्तारी और एफआईआर

इस मामले में कोतवाली थाने में दंडाधिकारी की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं गांधी मैदान के एएसआई ने 40-50 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

रेलवे और सड़क यातायात भी प्रभावित

वहीं, समस्तीपुर में वैशाली सुपरफास्ट और कुंभ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन भी बाधित किया गया। इसके अलावा, कटिहार के शहीद चौक पर पप्पू यादव के समर्थकों ने युवा शक्ति के बैनर तले सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

हिरासत में लिए गए समर्थक

प्रदर्शन के दौरान जिन लोगों को हिरासत में लिया गया, उनमें प्रेमचंद सिंह, अजमल कमल, अवधेश लालू, शांतनू, अमरनाथ कुमार, मनीष कुमार, राजेश रंजन, नीतीश सिंह, राजू दानवीर, राजीव मिश्रा, अमरजीत सिंह, सत्येंद्र पासवान, आनंद कुमार गुप्ता, हरेंद्र मिश्र और राघवेंद्र कुशवाहा शामिल हैं।

Leave a comment

error: Content is protected !!