Monday, February 16, 2026
Homeपिलानीबिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी में चल रहा 8वां अंतरराष्ट्रीय कला सम्मेलन;

बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी में चल रहा 8वां अंतरराष्ट्रीय कला सम्मेलन;

देश-विदेश से आए कलाकार सिखा रहे हैं स्टूडेंट्स को कला की बारीकियां

बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी में चल रहे 8वें अंतरराष्ट्रीय कला सम्मेलन के दूसरे व तीसरे दिन कलाकारों ने विद्यार्थियों को छोटे-छोटे समूह में बांटकर चित्रकला के अलग-अलग पैटर्न और बारीकियों की जानकारी दी।

कला सम्मेलन में आज बिरला शिशु विहार, पिलानी के प्राचार्य पवन वशिष्ठ ने विद्यार्थीयों द्वारा बनाई गई कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया व सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को कलाकारों के सान्निध्य में रह कर अपनी कला को निखारने व विविध कलाओं को सीखने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. एम कस्तूरी ने कहा कि कला हमेशा से ही अभिव्यक्ति और भावनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम रही है। विद्यार्थियों के लिए कला की बारीकियाँ सीखने का यह सुनहरा अवसर है और उन्हें इसका अधिक से अधिक लाभ उठाकर विविध कलाओं का ज्ञान प्राप्त करना चाहिए।

बिरला बालिका विद्यापीठ में चल रहे इस कला सम्मेलन में प्रसिद्ध चित्रकार टिंकू दास और बबिता दास के नेतृत्व में भारत, पोलैंड, साउथ कोरिया, फ्रांस, लेबनान, लिथुआनिया, रोमानिया और थाईलैंड से आए 15 प्रसिद्ध कलाकार भाग ले रहे हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!