बिट्स पिलानी में 51वें सांस्कृतिक महोत्सव ओएसिस 2023 का हुआ आगाज;

बिरला इंस्टीट्यूठ ऑफ टेक्नोलॉजी एंड सांइस (बिट्स), पिलानी के परिसर में सांस्कृति, कलात्मकता और रचनातमकता के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ओएसिस-2023 शुक्रवार रात को शुरू हो गया है।

बिट्स पिलानी का यह उत्सव संगीत, नृत्य, साहित्य और कला का एक जींवत सांस्कृतिक महोत्सव है जिसमें देश के विभिन्न प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के स्टूडेंट्स भाग लेते हैं । ओएसिस की हर बार थीम अलग होती है। इस वर्ष महोत्सव की थीम “ग्रिमोआर गेलोर” रखी गई है।

आर बाल्की ने किया उद्घाटन

उद्घाटन समारोह में बिट्स के वीसी, डायरेक्टर सहित प्रबंधन और एकेडमिक स्टाफ के अलावा स्टूडेंट यूनियन के पदाधिकारी भी मौजूद थे। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक आर बाल्की ने बिट्स ऑडिटोरियम में ओएसिस 2023 के 51वें संस्करण का उद्घाटन किया। आर बाल्की चीनी कम, पा जैसी सफल फिल्मो का निर्देशन किया है।

इस बार ओएसिस में बॉलीवुड की म्यूजिक डायरेक्टर जोड़ी विशाल-शेखर, रैप सिंगर कृष्णा, भारतीय ई.डी.एम पायनियर न्यूक्लिया और बहुत से अन्य प्रतिष्ठित कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देगें ।

विशाल-शेखर की म्यूजिक नाइट 29 को

ओएसिस उत्सव में म्यूजिक डायरेक्टर विशाल-शेखर भी शिरकत करेंगे। विशाल-शेखर ने कई फिल्मों में सफल संगीत निर्देशन किया है, जिसमें झनकार बीट्स, ओम शांति ओम, तारा रम पम, सलाम नमस्ते, दस, ब्लफमास्टर, टशन, बचना ऐ हसीनों, दोस्ताना, आई हेट लव स्टोरीज, अंजाना अंजानी और ब्रेक के बाद शामिल हैं। विशाल मुंबई आधारित इलेक्ट्रॉनिक बैंड पेंटाग्राम के गायक भी हैं और विशाल भारतीय रॉक बैंड पेंटाग्राम का एक हिस्सा हैं। शेखर एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायक है और उनमें भारतीय संगीत की अच्छी पकड़ है। शेखर ज़ी-टीवी सा रे गा मा पा 1997 प्रतियोगिता के एक प्रतिभागी थे।

ओएसिस में भाग लेने के लिए देश भर से स्टूडेंट्स का बिट्स पिलानी कैम्पस में पहुंचने का सिलसिला निरंतर जारी है। स्टूडेंट्स के ग्रुप्स भी अगले 4 दिन नॉन स्टॉप चलने वाले इस महोत्सव में अलग-अलग इवेंट्स में प्रस्तुतियां देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!