पिलानी, 2 नवंबर 2024: बिट्स कैंपस के समीप एक निर्माणाधीन मकान की छत ढह जाने से एक मजदूर की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीरी कैंपस निवासी विनोद वर्मा के घर का निर्माण कार्य चल रहा था। छत ढलाई के दौरान अचानक सेटरिंग टूट गई और मलबा नीचे गिरा। इस हादसे में झेरली निवासी सुरेश मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई। झेरली और मोई निवासी तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल पिलानी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

मृतक सुरेश मेघवाल सेटरिंग का काम कर रहे थे। घटना के समय लगभग 20 मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए थे। मकान मालिक ने यह निर्माण कार्य झेरली निवासी एक ठेकेदार को दिया हुआ था। सेटरिंग का काम सिंघाना के पास मोई निवासी गुलझारी लाल लूनिया को सौंपा गया था।

विडियो देखें:

पिलानी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए बिरला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस इस मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!