चिड़ावा, 2 नवंबर 2024: चिड़ावा थाना पुलिस ने शहर में दो जगह कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते पाये जाने पर चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 18,400 रूपये जब्त किये है। शनिवार शाम पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार चिड़ावा सीआई विनोद सामरिया के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के बहार की तरफ दो व्यक्ति जुआ खेल रहे है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जुआ खेल रहे अकलेश कुमार तथा कुंदन होना को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से जुआ राशि 9500 रूपये जब्त किए। वहीं अन्य कार्रवाई में पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि शहर के बापू बाजार में सार्वजनिक स्थान पर दो व्यक्ति जुआ खेल रहे है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पप्पू राय तथा विकास कुमार राय को गिरफ्तार करते हुए जुआ राशि 8900 रूपये जब्त किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!