बदला मौसम का मिजाज | चिड़ावा में सुंटे के साथ आई बारिश | श्योपुरा में गिरे चने के आकार के ओले

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में आज मौसम का मिजाज बदल गया है। श्राद्ध पक्ष के बाद त्यौहारी सीजन के शुरू होने के साथ ही कई जिलों में बीते 24 घंटों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश की सूचना मिल रही है।

झुंझनू जिले में भी कई जगह आज दोपहर बाद बादल मेहरबान हुए और रिमझिम बारिश हुई है। वहीं कुछ जगह से ओलावृष्टि की भी जानकारी मिल रही है। चिड़ावा ब्लॉक के श्योपुरा में बरसात के साथ चने के आकार के ओले गिरे हैं। वहीं कुछ देर की हल्की बारिश के बाद ही चिड़ावा शहर में कई जगह सड़कों और आम रास्तों पर पानी भर गया, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश से कई जगह दुर्गा पूजा के लिए लगाए गए पांडाल भी भीग गए, जिससे आयोजकों की चिन्ता बढ़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!