फतेहपुर का नंदलाल एक हाथ में तिरंगा और दूसरे हाथ में काला झंडा लेकर फिर चढ़ा मोबाइल टावर पर, जानिए क्यों?

फतेहपुर, 26 जनवरी 2025: फतेहपुर में एक बार फिर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया है। नंदलाल प्रजापत नामक यह युवक पिछले डेढ़ साल में तीसरी बार इस तरह की हरकत कर चुका है। रविवार सुबह वह वार्ड नंबर 49 में स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और तिरंगा और काला झंडा लहरा रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, नंदलाल प्रजापत सुबह 5 बजे के करीब टावर पर चढ़ गया। जब लोगों ने उसे देखा तो वह टावर पर बैठकर दोनों झंडे लहरा रहा था। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और प्रशासन को सूचित किया गया। हालांकि, सुबह 9 बजे तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे।

Advertisement's
Advertisement’s

नंदलाल प्रजापत इससे पहले भी दो बार इस तरह की हरकत कर चुका है। 2023 में वह इसी टावर पर चढ़ा था और 2024 में जयपुर में एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। पिछली बार जब वह फतेहपुर में टावर पर चढ़ा था तब उसने बताया था कि साल 2022 में उसके दोस्त पर नाबालिग लड़की को भगा ले जाने और छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में नंदलाल को भी आरोपी बनाया गया था और उसे चार महीने की जेल हुई थी। चार महीने पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था।

नंदलाल के बार-बार इस तरह की हरकत करने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन इस बात की कोशिश कर रहा है कि बिना किसी अनहोनी के नंदलाल को टावर से नीचे उतारा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!