प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चिड़ावा में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन

चिड़ावा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का आयोजन भाजपा ग्रामीण मंडल और भाजपा शहर मंडल चिड़ावा के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने किया। व्यवस्थाओं का संचालन शहर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, सेवा पखवाड़ा संयोजक सुरेश जलिंद्रा और सह संयोजक रजनीकांत मिश्र ने किया। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास स्वामी और संयोजक निरंजन वैष्णव “ओजटू” भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

शिविर में पंचायत समिति चिड़ावा के प्रधान रोहिताश्व धांगड़, भाजपा युवा जिला अध्यक्ष और सेवा पखवाड़ा अभियान के जिला सह संयोजक जयसिंह मांठ विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा बाबूलाल वर्मा, बी एल वर्मा, मदन डारा, राजेन्द्रपाल कोच, मुकेश जलेन्द्र, सुरेश भूकर, सुभाष शर्मा, रामू मेघवाल, रामचंद्र शर्मा, आशीष सरपंच नारी, राजेश कटेवा, पवन शर्मा, विनय सोनी, राजेंश वर्मा, जय सिंह नूनिया, केहर सिंह नूनिया, राजपाल सिंह मेघवाल, हजारी लाल डांगी और गौरव थालोर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

रक्तदान के साथ अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। इसमें मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की जांच की गई और आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी और प्रेरणादायी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!