केरल, तिरुवनंतपुरम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम को विशेष विमान से केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, केंद्रीय मंत्री जार्ज कुरियन और लोकसभा सांसद शशि थरूर सहित कई गणमान्य लोगों ने एयरपोर्ट पर मोदी का स्वागत किया। हवाई अड्डे के बाहर हजारों की संख्या में लोग जुटे, जहां “भारत माता की जय” और “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा।

Advertisement's
Advertisement’s

शशि थरूर ने किया मोदी का स्वागत, बोले – विझिंजम पोर्ट का मैं शुरुआती समर्थक रहा हूं

कांग्रेस सांसद शशि थरूर, जो तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य हैं, विशेष रूप से दिल्ली से समय पर केरल पहुंचे और पीएम मोदी का अपने निर्वाचन क्षेत्र में स्वागत किया। उन्होंने ‘X’ (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा –
“दिल्ली एयरपोर्ट की अव्यवस्थाओं के बावजूद, मैं समय पर तिरुवनंतपुरम पहुंचा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। विझिंजम पोर्ट के उद्घाटन की प्रतीक्षा थी, एक परियोजना जिसमें मैं शुरू से शामिल रहा हूं।”

विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट: दक्षिण भारत का नया व्यापार द्वार

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार सुबह तिरुवनंतपुरम से करीब 14 किलोमीटर दूर स्थित विझिंजम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट का उद्घाटन किया। यह बंदरगाह 8,900 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है और इसे भारत का पहला गहरा समुद्री ट्रांसशिपमेंट टर्मिनल माना जा रहा है।

Advertisement's
Advertisement’s

यह पोर्ट 24 मीटर की प्राकृतिक गहराई वाला है, जिससे बड़े से बड़े कंटेनर जहाज बिना ड्रेजिंग के आसानी से डॉक कर सकते हैं। साथ ही यह पोर्ट अंतरराष्ट्रीय शिपिंग मार्ग से मात्र 10 नॉटिकल मील की दूरी पर स्थित है, जो इसे दक्षिण एशिया के अन्य बंदरगाहों की तुलना में अधिक रणनीतिक और आर्थिक रूप से लाभकारी बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!