पूर्व छात्र डॉ. उम्मेद सिंह व उनकी पत्नी डॉ. मीनाक्षी ने बेटी अनन्या के जन्मदिवस पर धतरवाला के राजकीय विद्यालय में 800 पौधे भेंट कर मनाया उत्सव, रंग-रोगन करवाने कि घोषणा की

मंड्रेला: राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, धतरवाला में शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. उम्मेद सिंह और उनकी पत्नी डॉ. मीनाक्षी ने अपनी पुत्री अनन्या के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में 800 पेड़-पौधे छात्राओं के साथ मिलकर रोपित किए। यह आयोजन विद्यालय के खेल मैदान में संपन्न हुआ, जहां पौधारोपण के साथ-साथ वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य आभा शर्मा सहित समस्त स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में धतरवाला गांव के गणमान्य नागरिकों सहित शारीरिक शिक्षक सुमेर सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता ओंकारमल वर्मा ने भी भागीदारी की।

कार्यक्रम को और भी खास बनाते हुए डॉ. उम्मेद सिंह ने विद्यालय के कक्षा 1 से 5 तक के भवनों के रंगरोगन करवाने की घोषणा की। उनके इस योगदान से विद्यालय के बुनियादी ढांचे को नया स्वरूप मिलेगा और छात्राओं के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित होगा।

प्रधानाचार्य आभा शर्मा ने डॉ. उम्मेद सिंह और उनकी पत्नी डॉ. मीनाक्षी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, बल्कि पूर्व छात्रों द्वारा विद्यालय के प्रति आत्मीयता और जिम्मेदारी का उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।

यह आयोजन विद्यार्थियों और ग्रामीण समुदाय के बीच पर्यावरणीय चेतना फैलाने के साथ-साथ विद्यालय से जुड़ाव और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी सशक्त संदेश लेकर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!