पिलानी, 27 अगस्त 2024: विधायक पितराम सिंह काला ने सांप्रदायिक सद्भाव और शांति के प्रतीक माने जाने वाले हज़रत शक्कर बार पीर बाबा नरहड दरगाह में ज़ियारत की। इस अवसर पर उन्होंने दरगाह में अमन-चैन और समृद्धि की दुआ मांगी। ज़ियारत के बाद विधायक ने दरगाह परिसर में उपस्थित जनसमूह से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। विधायक ने लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्परता से कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, जगदीश बेरवाल, अनिल जांगीड, लीलाराम भूपेश, खलील बुढ़ाना, उस्मान पठान, कृष्ण जांगिड़, राम सिंह बुगालिया (पत्रकार), हाजी अजीज खान, लतीफ, महेंद्र कटारिया, मुमताज खान, अनिल कुमार, हरीराम सिंह बागरानिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस ज़ियारत के दौरान विधायक ने धार्मिक और सांप्रदायिक सौहार्द्र की परंपरा को और मजबूत करने का संदेश दिया।