पिलानी में हिन्दू क्रांति सेना ने निकाली शोभायात्रा, 151 मीटर का तिरंगे के साथ युवाओं ने सबका ध्यान आकर्षित किया, विडियो देखें

नव संवत्सर पर मंगलवार पिलानी में हिन्दू क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा शोभायात्रा का आयोजन किया। यात्रा का शुभारम्भ हिन्दू क्रांति सेना के पिलानी स्थित प्रदेश कार्यालय में बाबा हरिनाथ आश्रम झेरली के महन्त योगी दशहरा नाथ महाराज द्वारा किया गया।

Advertisement’s

ढोल-नगाड़ों के साथ हिन्दू क्रांति सेना के कार्यालय से शुरू हुई शोभा यात्रा बस स्टैण्ड, रामलीला मैदान, चाण्डक मार्ग, मुख्य बाजार, बड़ चौक, भगत सिंह सर्किल, पंचवटी, तालाब होते हुए वापस क्रांति सेना के कार्यालय तक जाकर सम्पन्न हुई। इस दौरान मुख्य बाजार स्थित प्राचीन श्री गोपीनाथ मन्दिर में मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन भी किया गया। शहर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में सबसे आगे युवा 151 मीटर का तिरंगा साथ लेकर चल रहे थे, जोकि सबके आकर्षण का केन्द्र बना रहा।

विडियो देखें

बाबा हरिनाथ आश्रम झेरली के महन्त योगी दशहरा नाथ महाराज का संदेश

बाबा हरिनाथ आश्रम झेरली के महन्त योगी दशहरा नाथ महाराज ने युवाओं से अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रहने का आह्वान किया।

शोभायात्रा में ये हुए शामिल

नव संवत्सर पर आयोजित शोभायात्रा में हिन्दू कान्ति सेना प्रदेश अध्यक्ष विकास डूमोली, संत कुमार निर्मल, संदीप पहलवान, राकेश अहलावत, लोकेश डाडा प्रदेश सचिव, प्रशांत शर्मा, संजय ठिमाऊ, नवीन सिंह रामपुरा, सचिन घुमनसर, सोनू थिरपाली, योगेश वशिष्ठ, डॉ. आरके गौड़, यतीश बेरी, मोनू, अशोक सेन, गौरव घुमनसर, कुलदीप, राहुल, रवि, संदीप, कुणाल, सोमवीर, सौरभ सहित कि समस्त हिन्दू क्रान्ति सेना के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में कस्बे के लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!