पिलानी में स्मार्ट मीटर का विरोध: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सहायक अभियंता कार्यालय का घेराव, विधायक काला ने कहा सरकार गरीबों के साथ कर रही है अन्याय

पिलानी, 14 जुलाई: पिलानी में विद्युत विभाग की स्मार्ट मीटर योजना के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक पितराम सिंह काला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सहायक अभियंता कार्यालय का घेराव किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर स्मार्ट मीटर नहीं लगाने की मांग की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक पितराम सिंह काला ने स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता को बर्बाद करने का काम कर रही सरकार को इसका खामियाजा भुगतना होगा। विधायक काला ने कहा कि राज्य का उर्जा विभाग स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीबों के साथ अन्याय कर रहा है। काला ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाने की घोषणा की और जबरन मीटर लगाए जाने का विरोध किया।

विरोध प्रदर्शन में वक्ताओं ने स्मार्ट मीटर योजना को रद्द करने की मांग करते हुए राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि इसे रद्द नहीं किया गया तो इस मुद्दे पर बड़ा जन आन्दोलन किया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन में ये हुए शामिल

सहायक अभियंता कार्यालय पर हुए कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन में पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद काजला, विपिन नूनिया, अनिल जांगिड़, विरेन्द्र पूनिया, संजय सैनी, बाबूलाल सैनी, हवा सिंह, रोहिताश्व लांबा, दुलीचंद, अशोक सैनी, रणवीर सिंह पूनिया, महावीर सिंह, राजेश काजला, अनिल कटेवा, सत्यवीर सिंह, महेंद्र सिलाइच, पालाराम, राजेश कटेवा, प्रेम प्रकाश मोयल, रणधीर सिंह गोठवाल, सन्त कुमार चावला, हैप्पी शेखावत, विनोद कुमार शर्मा, पवन स्वामी, हवासिंह यादव, शीशराम, देवकरण महला, सुखवीर सांगवान, जगवीर श्योराण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!