पिलानी, 27 अप्रैल 2025: झुंझुनू सांसद बिजेंद्र ओला ने आज नहर पर राज्य सरकार को विफल करार देते हुए कहा कि यमुना नहर और किसानों को एमएसपी के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार फेल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने शेखावाटी में नहर के लिए धन्यवाद यात्रा निकाली लेकिन ग्राउंड पर आज तक कोई काम नहीं हुआ है। सांसद बिजेंद्र ओला पिलानी ब्लॉक के सरदारपुरा गांव में अपने नागरिक अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम में विधायक पितराम सिंह काला भी उनके साथ मौजूद थे।

Advertisement's
Advertisement’s

सांसद ओला ने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र के लिए पूर्व में जो समझौता हुआ था, उसे बदल कर नया एमओयू किया गया है, उसमें हरियाणा सरकार ने स्पष्ट कहा है कि वो सिर्फ अधिशेष जल ही राजस्थान को देगा। यह एमओयू राजस्थान के किसानों के साथ नाइंसाफी है।

कार्यक्रम में विधायक पितराम सिंह काला ने कहा कि पिलानी विधानसभा क्षेत्र और पिलानी में सबसे बड़ी समस्या आज जल को लेकर ही है, जिससे यहां का हर नागरिक त्रस्त है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने पिलानी के लिए कुम्भाराम लिफ्ट कैनाल पर एक शब्द भी नहीं कहा। यहां तक कि जिस टास्क फोर्स की बात हो रही थी, उसकी बैठक में भी मुख्यमंत्री महज फोटो खिंचवाने के लिए ही गए। इससे समझा जा सकता है कि सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर कितनी गम्भीर है।

समारोह को पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, शेरसिंह नेहरा, माणकचंद और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र झाझड़िया ने भी संबोधित किया।

इससे पहले कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष सुखवीर सिंह सांगवान के नेतृत्व में गांव के प्रमुख लोगों द्वारा सांसद बिजेंद्र ओला, विधायक पितराम सिंह काला व अन्य अतिथियों का स्वागत व अभिनन्दन किया गया। संचालन राजकुमार राठी ने किया। कार्यक्रम में सुरेश आर्य ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। सांसद ओला व विधायक पितराम सिंह काला ने इस अवसर पर गांव में इंटरलॉक सड़क का उद्घाटन भी किया।

Advertisement's
Advertisement’s

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिप सदस्य सुनीता धत्तरवाल, नरेन्द्र लमोरिया, सुनीता चौधरी, सुशीला चौधरी, अजीज खान मंड्रेला, समाज सेवी रोहिताश्व रणवा, विरेन्द्र सिंह पूनिया, विनोद काजला, संजय सैनी, रामूजी मोरवा, सत्यवीर धत्तरवाल, सुरेन्द्र मेघवाल, रणवीर धत्तरवाल, विनोद भगीना, अमीलाल जीणी, अनिल खुडाना, राजवीर बनगोठड़ी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व प्रबुद्ध ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!