पिलानी: शहरी सेवा शिविर 2025 के तहत सरावगी धर्मशाला पिलानी में आंगनवाड़ी केंद्र 5 प्रथम वार्ड नंबर 06 के लाभार्थियों के लिए गोद भराई, अन्नप्राशन और प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संतोष नायक ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पिलानी प्रियंका बुडानिया और महिला पर्यवेक्षक पिलानी सेक्टर अनीता सिंह का तिलक और माला पहनाकर स्वागत किया।
गर्भवती और धात्री महिलाओं का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी प्रियंका बुडानिया ने गर्भवती और धात्री महिलाओं का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में मातृ स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक हैं। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षक अनीता सिंह, आशा सहयोगिनी संतोष सैनी, लक्ष्मी शर्मा, बबीता कंवर और एएनएम अनुराधा ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
सामाजिक सहभागिता के साथ सफल हुआ आयोजन

इस उत्सव में आंगनवाड़ी केंद्र 5 प्रथम पिलानी की कार्यकर्ता संतोष नायक के नेतृत्व में लाभार्थियों को पोषण और स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई। आयोजन में नगर पालिका पिलानी के कर्मचारी, पूर्व पार्षद विशाल नायक और स्थानीय लोगों ने भी सक्रिय भागीदारी की।





