पिलानी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत शुक्रवार को पिलानी विधानसभा क्षेत्र के डूलानिया मंडल में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपली में हुए इस कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा नेता राजेश दहिया ने किया। शिविर में आमजन और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

डूलानिया मंडल में आयोजित इस ऐच्छिक रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए इस आयोजन में स्थानीय युवाओं ने भी रक्तदान कर सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता दिखाई।

राजेश दहिया ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि रक्तदान केवल जीवन बचाने का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा, संवेदनशीलता और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को साधुवाद और शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर दुदवा के सरपंच दलीप सिंह, डूलानिया मंडल अध्यक्ष होशियार सिंह, सूजडोला सरपंच कानू सिंह, पीपली सोसाइटी अध्यक्ष राजाराम लुणायच, अजय थाकन, धर्मवीर, प्रदीप पीपली, रणवीर, गोपालजी, सुरेश, सुभाष और रामपाल शेखावत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!