पिलानी में विद्या विहार नगरपालिका ईओ का चार्ज मिला अनिल कुमार को, नगर परिषद झुंझुनू में एईएन के पद पर हैं कार्यरत

पिलानी, 22 अप्रैल 2025: पिलानी में विद्या विहार नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी पद का चार्ज अनिल कुमार को दिया गया है। अनिल कुमार वर्तमान में झुंझुनू नगर परिषद में सहायक अभियंता पद पर कार्यरत हैं। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा द्वारा आज यह आदेश जारी किया गया है।

Advertisement's

विद्या विहार नगरपालिका के ईओ पद का चार्ज अब तक पिलानी नगरपालिका ईओ प्रियंका बुडानिया के पास था, जिन्हें नव सृजित मंड्रेला नगरपालिका ईओ पद का चार्ज भी अभी हाल ही में दिया गया था। जिला कलेक्टर द्वारा पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए उक्त आदेश जारी किया गया है।

पिलानी में विद्या विहार नगरपालिका ईओ का चार्ज मिला अनिल कुमार को, नगर परिषद झुंझुनू में एईएन के पद पर हैं कार्यरत

आज जारी आदेश के अनुसार नगरपालिका, विद्या विहार के रिक्त पद का कार्यभार अनिल कुमार, सहायक अभियंता, नगरपरिषद, झुंझुनू को दिया गया है। एईएन अनिल कुमार अपने पद के साथ-साथ अधिशाषी अधिकारी, नगरपालिका, विद्याविहार के रिक्त पद कार्य भी आगामी आदशों तक संपादित करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!