Friday, February 13, 2026
Homeपिलानीपिलानी में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर...

पिलानी में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भीम आर्मी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू, विधायक पितराम काला पहुंचे समर्थन में

पिलानी: थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस कार्रवाई धीमी होने पर तनाव बढ़ गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस विरोध प्रदर्शन को राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है, जिससे मामला और गरमाता नजर आ रहा है।

भूख हड़ताल पर बैठे भीम आर्मी पदाधिकारी, बोले— “न्याय मिलने तक संघर्ष जारी”

धरनास्थल पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान इनदासर, जिला अध्यक्ष झुंझुनूं विकास आल्हा, तहसील अध्यक्ष राजगढ़ सोमबीर आजाद, गाडराटा के प्रदेश सचिव रवि मरोड़िया, तहसील अध्यक्ष सूरजगढ़ प्रीतम बिजोली के साथ मनोज कुमार व मदनलाल बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पीड़िता और उसके परिवार को इंसाफ दिलाना ही उनका उद्देश्य है और जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी, भूख हड़ताल जारी रहेगी।

धरने पर पहुंचे पिलानी विधायक पितराम काला, अधिकारियों से की कड़ी कार्रवाई की मांग

पिलानी विधायक पितराम काला धरनास्थल पहुंचे और अनशनकारियों को न्याय के लिए मजबूत बने रहने को कहा। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों से फोन पर बात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा। काला ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस और प्रशासन बातचीत में जुटा, समाधान की कोशिश

बुधवार को एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे और भूख हड़ताल खत्म करने के लिए बातचीत की। लेकिन प्रदर्शनकारी तब तक हिलने को तैयार नहीं हैं, जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाते। स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!