पिलानी कस्बे में आज नगरपालिका के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने कार्रवाई करते हुए रास्ते पर बना दिए गए मन्दिर और दीवार को ध्वस्त कर दिया। मामले में सीएमओ को शिकायत दी गई थी, जहां से नगरपालिका को जांच और कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए गए थे।

पिलानी नगरपालिका ईओ प्रियंका चौधरी ने बताया कि प्रकरण की जांच के दौरान जानकारी मिली कि वार्ड नंबर 35 में सरकारी स्कूल के पास ले आउट प्लान में नगरपालिका द्वारा प्रस्तावित रास्ता है, जिसे कुछ लोगों ने दीवार और एक मन्दिर का मण्ड बना कर बंद कर दिया है। अतिक्रमण को चिन्हित कर आरोपियों को इस सन्दर्भ में नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अतिक्रमण को नहीं हटाया गया। अन्ततः नगरपालिका ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आज जेसीबी से दीवार व मण्ड को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई को देखने के लिए मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे।

नगरपालिका की इस कार्रवाई के दौरान ईओ प्रियंका बुडानिया के अलावा नगरपालिका के अन्य कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया था। नगरपालिका ने अतिक्रमण हटाने के बाद अतिक्रमियों को पुनः अतिक्रमण न करने के लिए पाबंद भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!