पिलानी में धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर चिड़ावा में हिन्दू संगठनों ने जताया आक्रोश, सरकार से धर्मांतरण करवाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग

चिड़ावा, 17 मार्च: रविवार को पिलानी कस्बे में पंचवटी के सामने स्थित कॉलोनी के एक मकान में इसाई मिशनरी द्वारा करवाए जा रहे सैंकड़ों लोगों के कथित धर्म परिवर्तन के विरोध में आज शाम शहर के विवेकानंद चौक पर आक्रोश सभा का आयोजन किया गया।

आक्रोश सभा में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, भाजपा व विवेकानंद मित्र परिषद के सदस्यों ने हिस्सा लिया। सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाए कि पिलानी सहित क्षेत्र में ईसाई मिशनरियों द्वारा भोले – भाले लोगों को अपना शिकार बनाया जाता है तथा लालच देकर धर्म परिवर्तन जैसे घृणित कार्य को अंजाम दिया जा रहा है।

वक्ताओं ने आक्रोश जताया कि संगठनों द्वारा बार बार इस तरह के प्रायोजित कार्यों को रोकने के प्रयास किए जाते हैं तथा पुलिस को शिकायत भी की जाती है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से धर्मांतरण करवाने वालों के होंसले बुलंद हैं।

हिन्दू संगठनों ने मांग की है कि धर्मांतरण करवाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए जिससे समाज में होने वाले टकराव से बचा जा सके।

आक्रोश सभा में बजरंग दल जिला संयोजक संदीप भड़िया, विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा, बजरंग दल से सुनील सिद्धड, आरएसएस जिला सह संघ चालक संदीप शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र गिरधर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष मोहित तामडायत, विवेकानंद मित्र परिषद से महेश शर्मा (धन्ना), नितिका थालौर, मनोज स्वामी, महेश शर्मा आजाद, अंकित भगेरिया, मोहित सोलंकी, राकेश बाछुका, श्रवण भालोठिया, अजय बागड़ी, सुशील बागड़ी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!