Friday, May 15, 2026
Homeपिलानीपिलानी में दर्दनाक हादसा: चाय बनाने गया युवक आग की चपेट में...

पिलानी में दर्दनाक हादसा: चाय बनाने गया युवक आग की चपेट में आया, इलाज के दौरान जयपुर में मौत

पिलानी: कस्बे से एक बेहद दर्दनाक और भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। पिलानी के चनानिया चौके के पास निवासी 33 वर्षीय जितेंद्र नायक उर्फ जीतू की गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग में गंभीर रूप से झुलसने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर छा गई है।

Advertisement's

मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र नायक बुधवार दोपहर अपने घर पर सो रहा था। शाम को उठने के बाद वह रोजमर्रा की तरह रसोई में चाय बनाने गया। बताया जा रहा है कि रसोई में गैस सिलेंडर से लीकेज हो रही थी, लेकिन इसकी भनक उसे नहीं लगी। जैसे ही उसने चूल्हा जलाने की कोशिश की, अचानक गैस ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग की लपटों ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

Advertisement's

इस दर्दनाक हादसे में जीतू का शरीर बुरी तरह झुलस गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर उसे तुरंत पिलानी के अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झुंझुनूं रेफर कर दिया। वहां से भी स्थिति नाजुक देखते हुए जयपुर के SMS अस्पताल भेजा गया।

Advertisement's

करीब एक दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे जीतू ने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Advertisement's

बताया जा रहा है कि जितेंद्र मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह रंग-पेंट का काम करता था और शादी समारोहों में हलवाइयों के साथ हेल्पर के रूप में भी काम करता था। मेहनती और मिलनसार स्वभाव के कारण वह इलाके में सभी के बीच “जीतू” नाम से जाना जाता था।

Advertisement's

अचानक हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। जीतू की मौत की खबर मिलते ही मोहल्ले में मातम पसर गया और हर आंख नम दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!