Saturday, August 23, 2025
Homeपिलानीपिलानी में आज होगा पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन, गोपीनाथ मंदिर संघ...

पिलानी में आज होगा पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन, गोपीनाथ मंदिर संघ के कार्यकर्ता जुटे हैं तैयारियों में

पिलानी, 12 जनवरी 2025: पिलानी में आज मुख्य बाजार स्थित प्राचीन श्री गोपीनाथ जी मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन के तहत पौषबड़ा महोत्सव मनाया जाएगा। श्री गोपीनाथ मंदिर संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा यह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

मन्दिर पुजारी परिवार के गोविन्द पाण्डे ने बताया कि इस अवसर पर भगवान की प्रतिमा का फूलों से श्रृंगार किया जाएगा तथा भजन-कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक गतिविधियां आयोजित होंगी। सुबह 10 बजे मन्दिर प्रांगण में हरिनाम संकीर्तन प्रारम्भ होगा, जिसके बाद 12 बजे महा आरती के बाद पौष-बड़ा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भगवान गोपीनाथ को हलवा और दाल के पकौड़ों का भोग लगाया जाएगा तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण होगा।

पुजारी गोविन्द पाण्डे ने बताया कि पौषबड़ा प्रसादी 30 तरह के गर्म तासीर के मसालों से तैयार होती है। जीरा, हरी इलायची, बड़ी इलायची, दालचीनी, लौंग, सौंफ, चक्र फूल, जायफल, जावित्री, तेज पत्ता, धनिया, कालीमिर्च, लौंग, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अजवाइन, दाल सहित गरम अन्य तरह के मसाले काम में लिए जाते हैं। इन मसालों में एंटीबैक्टीरियल तो कुछ में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इनको अगर तय मात्रा में खाया जाए तो सर्दियों मे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है।

सर्दी से बचाव के लिए ठाकुरजी को लगाते पौषबड़ा भोग

गोविन्द पाण्डे ने जानकारी दी कि ने पौष माह में सबसे ज्यादा सर्दी पड़ती है। बढ़ती सर्दी को देखते हुए भगवान की नित्य सेवा में भी बदलाव किए जाते हैं। गुनगुने पानी व इत्र से ठाकुरजी को स्नान करवाना, ठाकुरजी को गर्म कपड़े पहनाना व भगवान के अर्पण होने वाले भोग में भी बदलाव किया जाता है। इस पूरे माह ठाकुरजी को गर्म तासीर के पकवानों का भोग लगाया जाता है। इसी के तहत सभी जगह मंदिरों में पौषबड़ा महोत्सव मनाए जाते हैं। ठाकुरजी को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जाता है।

तैयारियों में जुटे हैं कार्यकर्ता

कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कुलदीप सिंह गहलोत, नंदलाल गहलोत, हर्षवर्धन सिंह शेखावत, सुनील मेड़तिया, सुनील जांगिड़, सुनील गुप्ता, विक्रम भार्गव, दीपक सोनी, गिरीश सोनी, शुभम वर्मा, करण सिंह, बाबू, आर्यन नोवाल, प्रदीप पाण्डे, ध्रुव पाण्डे, गोविन्द पाण्डे, सूर्यकांत भोमिया, राधेश्याम जांगिड़, विकास सैनी, बिट्टू, विकास पाण्डे, हर्ष भोमिया, अशोक सैन, विकास कुमावत, महावीर, श्रवण कुमार, बंटी मित्तल, नितिन गुप्ता, मनीष जाखोदिया, हिमांशु जाखोदिया, निशू जाखोदिया, राहुल पंवार, मोनू सहित अन्य कार्यकर्ता उत्साह के साथ जुटे हुए हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!