पिलानी: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कस्बे के वार्ड नंबर 6 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय नायक सभा ने बाबा साहेब की फोटो पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर बच्चों को मिठाई वितरित की गई और उन्हें संविधान और उनके मौलिक अधिकारों के बारे में बताया गया।
बच्चों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अध्यापक दयाचंद ने कहा कि बाबा साहेब ने हमारे देश के संविधान का निर्माण किया था और सभी को समान अधिकार दिए। उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होने और उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व पार्षद विशाल नायक ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही संविधान के बारे में बताया जाना चाहिए ताकि वे देश के अच्छे नागरिक बन सकें।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोष नायक ने कहा कि बच्चों को संविधान के बारे में बताना बहुत जरूरी है ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित करके ही हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं।
कार्यक्रम में शामिल अन्य लोगों में संदीप, आशा सहयोगिनी संतोष सैनी, कार्यकर्ता रजनी शर्मा, अंजना शर्मा, विमला देवी, अनीता देवी, चंदा देवी, सावित्री सैनी, अफसाना बानो, बबिता सिंह, संतरा नायक, शीला देवी, सुनीता सैनी, सीमा आलड़िया, पुष्पा देवी, सरोज, इन्दुकला, कृपा देवी, बिन्दु देवी, शकुन्तला देवी, विनोद देवी, सुशीला देवी और सुनीता देवी शामिल थीं।





