पिलानी में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही में शनिवार को एक ऑटो रिक्शा चालक को 800 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम अभिषेक मेघवाल है और वह कस्बे के वार्ड नंबर 7, चांडक मार्ग का निवासी है।

थानाधिकारी नारायण सिंह ने बताया कि गांजे के साथ पकड़ा गया आरोपी अभिषेक पुत्र कमल मेघवाल बिट्स पिलानी में ऑटो चलाता था। पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि उक्त अभिषेक मेघवाल अवैध गांजा बेचने का काम करता है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी के घर पर तलाशी ली तो उसके पास से 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाधिकारी नारायण सिंह ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कोई भी व्यक्ति अवैध नशे का कारोबार करते हुए दिखाई दे तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!