चिड़ावा: राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालयी वाद विवाद प्रतियोगिता में उप विजेता रहने और चल वैजयंती प्राप्त करने पर जीएस सेखसरिया गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं का आज कॉलेज में अभिनन्दन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित एसएमएल कॉलेज में शुक्रवार, 1 मार्च को सेठ मोतीलाल की स्मृति में “मोती हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया था।

जीएसएस सेखसरिया गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुनीता शर्मा ने बताया कि “जाति जनगणना राष्ट्र हित में नहीं है” विषय पर जिला मुख्यालय पर आयोजित अंतर महाविद्यालयी वाद विवाद प्रतियोगिता में खुशी महमिया (प्रथम वर्ष) व खुशी शेखावत (तृतीय वर्ष) ने कॉलेज का प्रतिनिधित्व किया था। दोनों छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रभावशाली तरीके से अपनी बात रखी और निर्णायक मण्डल को प्रभावित किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में खुशी महमिया उप विजेता रही और महाविद्यालय के लिए चल वैजयंती प्राप्त की।

छात्राओं की उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार द्वारा आज उनका अभिनन्दन किया गया। संस्था सचिव सुंदरलाल शर्मा ने भी छात्राओं के लिए बधाई संदेश प्रेषित कर उन्हें शुभकामनाएं दी है।

ये रहे मौजूद

महाविद्यालय में छात्राओं के अभिनन्दन के लिए आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. सुनीता शर्मा के साथ व्याख्याता डॉ. सीमा सहल, डॉ. अंजू शर्मा, मंजू रानी, मधु तिवाड़ी, संजू शर्मा, रमा शर्मा, संजू सैनी, डॉ. लक्ष्मी शर्मा, डॉ. मुकेश मान, मीनाक्षी शर्मा, पूनम भारद्वाज, अवंतिका, सुमन जांगिड़, ज्योति शर्मा, दीपिका, पूजा नेहरा, अंजू सहल, आशा, पूजा कटेवा, सुमन लता, अंजू शर्मा, श्रीकांत मिश्रा, मुकेश अरड़ावतिया, अमित सैनी सहित अन्य स्टाफ व छात्राएं भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!