पिलानी: नाबालिग अपहरण-गैंगरेप केस में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी हरियाणा से पकड़ा गया

पिलानी: थाना क्षेत्र से सामने आए नाबालिग बच्ची के अपहरण और गैंगरेप केस में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। छह महीने से फरार चल रहा मुख्य आरोपी नवीन कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी नांद, हरियाणा पुलिस की पकड़ में आ गया है।

पिलानी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के अचानक लापता होने की रिपोर्ट उसके परिजन ने पुलिस को दी थी। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस टीम हरकत में आई और अपहृता को तलाश कर सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

बरामदगी के बाद बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसके साथ एक नहीं बल्कि कई युवकों ने कई बार गलत काम किया। बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और मामला गंभीर धाराओं में दर्ज किया गया।

पहचान के बाद पुलिस ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी, मुखबिरों से जानकारी जुटाई और तकनीकी सर्विलांस की मदद ली। लेकिन आरोपी नवीन कुमार घटना के बाद से फरार था और बार-बार लोकेशन बदल रहा था।

लगातार पीछा करने के बाद पुलिस को उसकी मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली। पुलिस ने हरियाणा के चरखी दादरी जिले के नांदा गांव में घेराबंदी कर उसे पकड़ा।

थानाधिकारी चन्द्रभान के निर्देशन में गठित टीम ने लगातार प्रयास किया। नाकाबंदी, ग्रामीणों से पूछताछ और इलाके में कई दिनों तक निगरानी के बाद नवीन कुमार को दस्तयाब किया गया। वृताधिकारी विकास धींधवाल के सुपरविजन में कार्रवाई पूरी की गई।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को केस में जोड़ा गया और उसे आगे की पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस रिमांड भी लिया गया ताकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जा सके।

पिलानी थाना प्रभारी चन्द्रभान ने मामले की अग्रिम कमान संभाली और जांच को तेज किया। कार्रवाई में एएसआई सत्यवीर व पुलिसकर्मियों संजय, अनिल और अमित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!