Friday, May 15, 2026
Homeपिलानीपिलानी: दोनों नगर पालिकाओं में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; ईओ प्रियंका बुड़ानिया व...

पिलानी: दोनों नगर पालिकाओं में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; ईओ प्रियंका बुड़ानिया व सुनील कुमार सैनी एपीओ, सन्नी भाम्बू को मिला अतिरिक्त कार्यभार

पिलानी: राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने प्रशासनिक कारणों के चलते बड़ा निर्णय लेते हुए नगर पालिका पिलानी की अधिशाषी अधिकारी प्रियंका बुड़ानिया को एपीओ (प्रतीक्षारत पदस्थापन आदेश) कर दिया है। इसके साथ ही नगर पालिका विद्याविहार के अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार सैनी को भी एपीओ करते हुए निदेशालय में उपस्थिति देने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस आदेश के बाद पिलानी क्षेत्र में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।

Advertisement's

सन्नी भाम्बू को मिला पिलानी ईओ का अतिरिक्त जिम्मा

स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार मण्ड्रेला के नायब तहसीलदार सन्नी भाम्बू को उनके वर्तमान पद के साथ-साथ नगर पालिका पिलानी के अधिशाषी अधिकारी पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय सक्षम स्तर से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद लागू किया गया है।

Advertisement's

दोनों अधिकारियों का मुख्यालय बदला गया

जारी आदेश में बताया गया कि प्रियंका बुड़ानिया और सुनील कुमार सैनी का मुख्यालय तत्काल प्रभाव से निदेशालय किया गया है। दोनों अधिकारियों को अविलंब अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक हलकों में इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement's

पिलानी में चर्चाओं का दौर तेज, स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था पर रहेगा असर

नगर पालिका पिलानी में अचानक हुए इस प्रशासनिक बदलाव के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में नगर पालिका की कार्यशैली और विकास कार्यों पर इसका असर देखने को मिल सकता है। फिलहाल सन्नी भाम्बू अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ नगर पालिका पिलानी का कार्य संभालेंगे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!