पिलानी, 28 अप्रैल 2025: सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी पुलिस ने 27 अप्रैल 2025 को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए राजस्थान के एक इनामी अपराधी को लोहारू से अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। सहायक उप निरीक्षक सलीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पिलानी रोड लोहारू पर गश्त के दौरान यह कार्रवाई की।

Advertisement's
Advertisement’s

विश्वसनीय सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी और दिगपाल पुत्र योगेंद्र निवासी झेरली (पिलानी) राजस्थान को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध बंदूक बरामद हुई।

आरोपी दिगपाल थाना लोहारू में शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज अभियोग संख्या 172/2023 में उद्घोषित अपराधी है। इसके अतिरिक्त, वह थाना मंड्रेला, राजस्थान में दर्ज एक अन्य अभियोग में 25,000 रुपये का इनामी बदमाश भी है।

Advertisement's
Advertisement’s

गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना लोहारू में शस्त्र अधिनियम के तहत नया मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच इकाई ने आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी, जिससे अन्य संभावित अपराधों और साथियों के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है।

इस सफलता पर सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के अधिकारियों ने टीम के प्रयासों की सराहना की है और कहा है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!