Saturday, May 9, 2026
Homeझुन्झुनूपिकअप में भरकर ले गया था गाय, धनूरी पुलिस ने चुरू से...

पिकअप में भरकर ले गया था गाय, धनूरी पुलिस ने चुरू से किया बरामद, 4 महीने बाद आरोपी गिरफ्तार

झुंझुनूं: जिले के धनूरी थाना क्षेत्र में गाय चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। धनूरी थाना पुलिस ने करीब चार महीने पुराने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी जमील अहमद खान को गिरफ्तार कर चोरी गई गाय को बरामद कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Advertisement's

जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर आईपीएस के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी झुंझुनूं ग्रामीण हरिसिंह धायल के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी संजय गौतम के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार प्रयास कर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

Advertisement's

पुलिस के अनुसार परिवादी ने 7 मई 2026 को धनूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 20 जनवरी 2026 को उसकी गाय घर के पास खाली जमीन पर चर रही थी। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति गाय को पिकअप वाहन में बैठाकर चोरी कर ले गया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Advertisement's

जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी और स्थानीय स्तर पर सूचनाएं जुटाईं। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने चोरी गई गाय को रोलसाहब सर, जिला चुरू से बरामद कर लिया। मामले में आरोपी जमील अहमद खान पुत्र नेक मोहम्मद खान उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 04 धनूरी, पुलिस थाना धनूरी जिला झुंझुनूं को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement's

गाय चोरी मामले के खुलासे के लिए धनूरी थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम में थानाधिकारी संजय गौतम, ओमप्रकाश, कर्मवीर तथा नवीन कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की पूछताछ जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!