बुहाना, 21 जनवरी 2025: पारसनगर (किढवाना) की निवासी पायल, जो वर्तमान में लक्ष्मी सह शिक्षा पी.जी. महाविद्यालय पिचनावा में बी.ए. 2nd सेमेस्टर की छात्रा हैं, ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (किढवाना) कक्षा 12 कला में 88.60% अंक प्राप्त कर अपने पिता शीशराम महरड़ा का नाम रोशन किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के बाद पायल का चयन कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना (सत्र 2023-24) की अंतिम सूची में हुआ।
पायल को यह सम्मान 21 जनवरी 2025 को झुंझुनू के नेतराम टीबडेवाल महाविद्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। पायल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, विद्यालय के प्रधान जगमोहन सिंह जाखड, गुरुजनों और मार्गदर्शिका श्रीमती प्रसन्नता कुमारी व्याख्याता को दिया। पायल के पिता शीशराम महरड़ा एक किसान हैं, और उनका परिवार इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है।

महाविद्यालय प्राचार्य डा. मन्जू फोगाट और चैयरपर्सन गिलधारी लाल ने भी पायल की इस सफलता पर खुशी व्यक्त की और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। पायल की इस उपलब्धि से महाविद्यालय के समस्त स्टाफ में भी खुशी का माहौल है।
पायल के इस सम्मान से पारसनगर (किढवाना) के सभी ग्रामवासी भी खुश हैं और उन्होंने बेटी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। यह सफलता न केवल पायल, बल्कि उसके पूरे परिवार और समुदाय के लिए गर्व का विषय है।