पिलानी, 25 अप्रैल 2025: जन कल्याण संस्थान पिलानी ने आज पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए 28 पर्यटकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भूतनाथ मंदिर में संस्थान के सदस्य मोहन लाल शर्मा, पवनकुमार शर्मा, मोहम्मद इक़बाल, गजानंद शर्मा, बजरंगलाल आल्दीया, प्रतापसिंह गौड़, मदनलाल योगी, चंद्रभानसिंह, विशाल नायक और कपिल सेन सहित अन्य सदस्यों ने इस जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और हमलावरों को कठोरतम सजा देने की मांग की।

Advertisement's
Advertisement’s

इस अवसर पर शहीदों की स्मृति में संस्थान के सदस्यों ने भूतनाथ मंदिर परिसर में पेड़ों के नीचे पक्षियों के लिए पानी के परिंडे भी लगाए, ताकि गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों को प्यासा न रहना पड़े। संस्थान के सदस्यों ने कहा कि यह छोटा सा प्रयास शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है और जीव-जंतुओं के प्रति करुणा का भाव दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!