Friday, June 20, 2025
Homeचिड़ावापहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को राधा रमण समूह ने दी श्रद्धांजलि,...

पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को राधा रमण समूह ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन, दो मिनट का मौन रखा गया

चिड़ावा, 27 अप्रैल 2025: राधा रमण समूह के सदस्यों ने आज पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement's
Advertisement’s

समूह की सदस्याएं अंबिका, शिक्षा बजाज, कविता सोनी, हंसा सेहीवाल और रेखा शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने कैंडल जलाकर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

राधा रमण समूह ने इस हमले को मानवता पर एक गहरा आघात बताया है। समूह की ओर से शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।

समूह के सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह शहीदों को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Advertisement's
Advertisement’s

इस मौके पर बिमलेश गुप्ता, सुनीता शर्मा, रिंकू शर्मा, ममता, रेणु चौपाल, अरविन्द जांगिड, बबीता, महेश धन्ना, प्रकाश, सरोज धाबाई, पुष्पा जांगिड़ और परीक्षा सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे। सभी ने शांति और एकता को भारत की पहचान बताया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!