चिड़ावा, 26 अप्रैल 2025: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ चिड़ावा शहर में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। भाजपा नगर मंडल व सर्व समाज के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को विवेकानंद चौक पर आतंकवाद के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया गया। देश विरोधी ताकतों के खिलाफ आक्रोश प्रकट करते हुए प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद का पुतला फूंका और सरकार से आतंकियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की।

विवेकानंद चौक पर उमड़ा जनसैलाब, नारेबाजी से गूंजा माहौल
प्रदर्शन का आयोजन मोहित तामडयत और रामचन्द्र शर्मा के संयोजन में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। उपस्थित जनसमूह ने ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’, ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
राजेश दहिया बोले – “देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट”
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का जघन्य चेहरा है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब आतंकियों और उनके मददगारों के खिलाफ निर्णायक और कठोरतम कार्रवाई की जाए।
नरेंद्र गिरधर ने की सख्त कदम उठाने की मांग
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार को आतंकवाद के समूल नाश हेतु सख्त से सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि भारतवासी देश की रक्षा के लिए हर प्रकार के बलिदान को तैयार हैं।
आतंकवाद का पुतला दहन कर जताया आक्रोश
प्रदर्शन के अंत में आतंकवाद के प्रतीक स्वरूप एक पुतले को आग के हवाले कर विरोध व्यक्त किया गया। लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ आतंकवाद के विरुद्ध अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया।

प्रमुख उपस्थितजन
इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, नगर मंडल उपाध्यक्ष पवन शर्मा नवहाल, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, मोहित तामडायत, अमित मुरोलिया, पार्षद मदन डारा, पार्षद गंगाधर सैनी, अमित सैनी गोलू, शेरा नरहड़, पंकज मिश्रा, लोक सेवा ज्ञान ट्रस्ट प्रभारी रजनीकांत मिश्रा, धर्मेंद्र चेजारा, सुनील भड़िया, रामचन्द्र शर्मा, हरीश सोलंकी, सुशील डाबला, आतीस, करमवीर गोस्वामी, सज्जन गोदारा, टोनी महरिया, विनय सोनी, आशु स्वामी, महेश धन्ना, मुकेश जलिंद्रा, निखिल मावंडिया, सूर्यप्रकाश शर्मा, अभिनय शर्मा, सोनू मावंडिया, हेमंत सैनी, ओमप्रकाश वर्मा, राजकुमार सिकलीगर सहित कई कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।