Sunday, May 10, 2026
Homeचिड़ावापरीक्षा लेने वाली अध्यापिका ही पहुंची लेट! पुलिस ने सेंटर में नहीं...

परीक्षा लेने वाली अध्यापिका ही पहुंची लेट! पुलिस ने सेंटर में नहीं दिया प्रवेश, चिड़ावा में सामने आया संभवतः राजस्थान का पहला और अनोखा मामला

चिड़ावा: शहर में राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा के दौरान बड़ा मामला सामने आया, जब परीक्षा ड्यूटी पर नियुक्त शिक्षिका खुद देर से पहुंची और पुलिस ने परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया। गिन्नी देवी सत्यनारायण सेखसरिया कॉलेज में हुई इस घटना को राजस्थान का पहला मामला माना जा रहा है।

Advertisement's

चिड़ावा परीक्षा केंद्र पर दिखा अनोखा घटनाक्रम

राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 2026 की प्रथम पारी में रविवार सुबह चिड़ावा शहर के गिन्नी देवी सत्यनारायण सेखसरिया कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां परीक्षा ड्यूटी पर नियुक्त एक महिला शिक्षिका निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र पहुंची, जिसके चलते पुलिसकर्मियों ने उन्हें अंदर प्रवेश देने से मना कर दिया।

Advertisement's

सुबह नौ बजे से विज्ञान विषय की परीक्षा शुरू होनी थी। परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार निर्धारित समय 9 बजे बंद कर दिया गया। इसी दौरान सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर एक महिला शिक्षिका परीक्षा केंद्र पर पहुंचीं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।

Advertisement's

केंद्राधीक्षक ने भी प्रवेश देने से किया इनकार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला शिक्षिका ने काफी देर तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पूरे मामले की जानकारी केंद्राधीक्षक को दी, लेकिन केंद्राधीक्षक ने भी नियमों का हवाला देते हुए प्रवेश की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया।

इसके बाद महिला शिक्षिका को बिना ड्यूटी किए वापस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार उक्त शिक्षिका झारोड़ा निवासी बताई जा रही हैं और उनकी ड्यूटी इसी परीक्षा केंद्र पर लगाई गई थी।

Advertisement's

राजस्थान में पहली बार सामने आया ऐसा मामला

स्थानीय लोगों और परीक्षा से जुड़े अधिकारियों के अनुसार यह संभवतः राजस्थान का पहला मामला माना जा रहा है, जब परीक्षा ड्यूटी पर नियुक्त किसी शिक्षक को ही देरी से पहुंचने के कारण परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया हो।

Advertisement's

घटना के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर कुछ समय तक चर्चा का माहौल बना रहा। वहीं प्रशासनिक सख्ती को लेकर भी लोगों के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

सात बजे पहुंचना था परिक्षा केंद्र पर

नियमानुसार नियुक्त किए गए शिक्षकों को परिक्षा के लिए पहुंचने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश समय से घंटे पहले परिक्षा केंद्र पर पहुंचना होता है। केन्द्र पर पहुंचने पर केंद्राधीक्षक के साथ सभी शिक्षकों की बैठक आयोजित की जाती है। इस देरी से पहुंचने वाली शिक्षिका को भी नियमानुसार 7 बजे परिक्षा केंद्र पर पहुंचना था।

Advertisement's

भर्ती परीक्षा में सख्त व्यवस्थाएं बनी चर्चा का विषय

राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा को लेकर इस बार प्रदेशभर में सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर समय पालन को लेकर सख्ती बरती जा रही है। यही कारण रहा कि परीक्षा ड्यूटी पर तैनात शिक्षिका को भी नियमों में कोई राहत नहीं मिल सकी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!